Breaking News

चिराग पासवान के चाचा बोले- PM नरेंद्र मोदी को जब भी देखता हूं नजर आते हैं ‘भगवान’

मोदी (Narendra Modi) से कितने प्रभावित हैं, इसका गाहे-बगाहे वो जिक्र करते रहते हैं. मंगलवार को बिहार के हाजीपुर (Hajipur) पहुंचे केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने कहा है कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी में भगवान दिखते हैं. हाजीपुर परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए पारस ने नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान से करते हुए आजीवन एनडीए (NDA) में रहने की बात कही. उन्होंने कहा जितना काम पीएम मोदी (PM Modi) करते है उतना काम संबंधित विभाग के मंत्री भी नहीं करते. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ईश्वरीय शक्ति प्राप्त है, जब भी मैं उन्हें देखता हूं तो मुझे उनमे भगवान दिखते हैं

बिहार एमएलसी चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के नाम का एलान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने हाजीपुर जंक्शन का नाम बदल कर रामविलास पासवान के नाम पर करने और हाजीपुर में रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि रामविलास पासवान के जन्मदिन पांच जुलाई को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की कवायद चल रही है.

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री ने भतीजे चिराग पासवान से अपने संबंधों के विषय में पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई व्यक्ति बलवान नहीं होता है, बल्कि समय बलवान होता है. इसलिए समय का इंतजार कीजिए. उन्होंने चिराग पासवान को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है, तो उसका प्रायश्चित करना चाहिए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.