Breaking News

मुजफ्फरपुर : प्रशासनिक कर्मी से बाइकर्स गैंग ने तीन लाख छीना

मुजफ्फरपुर शहर में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। टाउन थाना क्षेत्र को अपराधियों ने सॉफ्ट टारगेट पर लिया है। पहले चाकूबाजी, फिर मर्डर और मंगलवार को प्रशासनिक कर्मी से तीन लाख रुपए छिनने की वारदात को अंजाम दिया। लगातार टाउन पुलिस की गश्ती की पोल खुल रही है। मंगलवार को अपराधियों ने जिला भूमि सुधार प्रशाखा में कार्यरत लिपिक भूपेंद्र भारती को टारगेट पर लिया। वे कम्पनीबाग रेडक्रॉस स्थित SBI ब्रांच से तीन लाख रुपए निकालकर कार्यालय लौट रहे थे। रुपए को उन्होंने एक थैला में रखकर हाथ मे लटकाया था। जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले और मेन रोड पर पहुंचे। तभी पिछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों हाथ मे झपट्टा मारकर रुपए से भरा थैला छीन लिया।

दूसरे बाइक सवार ने मार दी ठोकर

पीड़ित अपराधियों के पीछे दौड़ने लगे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क और गिरकर चोटिल हो गए। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। लोग उन्हें संदिग्ध समझने लगे। लेकिन, जल्दी से उन्होंने अपना परिचय दिया। तबतक अपराधी तेज रफ्तार से भाग चुके थे।

बैंक से ही कर रहा था रेकी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बैंक में और आसपास की दुकानों में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जांच में पता लगा कि अपराधी बैंक के बाहर से रेकी कर रहे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि बैंक के भीतर भी कोई संदिग्ध मौजूद रहा होगा। जिसने बाहर खड़े शातिर को लिपिक द्वारा मोटी रकम निकालने की जानकारी दी होगी। इसलिए वे जैसे ही बाहर निकले और मेन रोड पर पहुंचे। पीछे से अपराधियों ने धावा बोल दिया। थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.