Breaking News

12 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन की तैयारी

बिहार सरकार को केंद्र की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। विभाग बच्चों के वैक्सीनेशन का प्लेटफार्म तैयार किए हैं, वैक्सीनेशन का आदेश मिलते ही 15 से 18 साल तक के बच्चों की तरह 12 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी के साथ स्कूलों में भी डेटा तैयार किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बच्चों का डेटा तैयार कर कोरोना से लड़ाई में पहल कर रहा है।

बिहार ने भी दिया है बड़ा योगदान
कोवैक्सिन के ट्रायल में बिहार का बड़ा योगदान रहा है। बच्चों के हर वर्ग ने पटना AIIMS में ट्रायल के दौरान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। बच्चों के इसी जज्बे और हिम्मत से 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है। पटना में 15 से 18 और 12 से 15 के साथ इइससे कम उम्र के बच्चों का भी कई चरण में वैक्सीनेशन ट्रायल हुआ है।

सरकार ने अभी 15 साल से कम आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च से इसका शुभारंभ हो जाएगा। सोमवार को भारत सरकार ने Corbevax वैक्सीन को मंजूरी दी है, इसे 12 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए लाया जा रहा है। केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद माना जा रहा है आने वाले दिनों में Corbevax के साथ कोवैक्सिन को भी मंजूरी देकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है।

15 से 18 वर्ष तक के बच्चों की तरह वैक्सीनेशन
बिहार में 15 से 18 साल तक के बच्चों को लेकर भी वैक्सीनेशन की ऐसी ही तैयारी की गई थी जैसे अभी 12 से 15 वर्ष तक के बच्चों को लेकर चल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह अलर्ट मोड पर हैं, वैक्सीनेशन का प्लेटफार्म तैयार है। बस केंद्र के आदेश का इंतजार है। गाइडलाइन आते ही वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी जाएगी। पटना के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसपी विनायक का कहना है कि विभाग अलर्ट मोड पर है, बस केंद्र के आदेश का इंतजार है।

बच्चों के वैक्सीनेशन की स्कूलों में तैयारी
बिहार में बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर प्राइवेट स्कूलों में भी बड़ी तैयारी चल रही है। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद का कहना है कि सभी स्कूलों में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का डेटा पहले से तैयार कराया गया था, जिसके बाद वैक्सीनेशन में काफी आसानी हो गई। इसी तरह 12 से 15 साल तक के बच्चों को लेकर भी तैयारी है।

शमायल अहमद का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों में डेटा तैयार किया जा रहा है, वैक्सीनेशन का शुभारंभ होते ही बच्चों काे टीका लगाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों से जुड़ी पूरी जानकारी रखने को कहा गया है। स्कूलों से कहा गया है कि टीका आते ही बच्चों को लगाने में सहयोग किया जाएगा।

स्कूलों में ऐसे तैयार हो रहा डेटा

  • बच्चों का नाम पता के साथ उम्र वार डेटा
  • परिवार के सदस्यों की जानकारी
  • परिवार वालों के वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी
  • क्लास वार और उम्र वार तैयार हो रहा डेटा
  • अभिभावकों का मोबाइल नंबर के साथ पता

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.