Breaking News

पटाखा फैक्ट्री में ब्ला’स्ट, जिंदा ज’लने से 6 महिलाओं की मौ’त, 13 घाय’ल

ऊना. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना (Una) जिले में एक फैक्ट्री में ब्ला’स्ट हुआ है. ब्’लास्ट में छ लोगों की मौ’त और 13 लोगों के झु’लस गए हैं. ब्ला’स्ट के बाद राहत और बचाव का काम किया गया और घायलों को निकाला गया. ब्ला’स्ट (Una Fire Crackers Factory Bla’st) के बाद 6 महिलाएं जिंदा जल गई हैं. इनमें एक बच्ची भी है. 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. 10 घायल गंभीर हैं, जबकि दो मामूली रूप से झुलसे हैं.विज्ञापन

‘हा’दसे के बाद के वीडियो रों’गटे खड़े करने वाले हैं. एसपी ऊना अर्जित सेन ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी. फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल के बाथरी इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गईं. आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है. मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं. मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी. शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं. हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है.

30 से 35 कर्मी थे काम कर रहे
घायलों को ऊना अस्पताल अपनी गाड़ी में लाए एक शख्स ने बताया कि वह 7 घाय’लों को अपनी गाड़ी में अस्पताल लाए हैं. इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्ला’स्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे. फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं. फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे. वहींं, स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमसे कोई एनओसी नहीं ली गई थी. पहले यहां धर्मकांटा था. साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है

स्थानीय विधायक ने क्या कहा
ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूरे मामले पर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और साथ ही घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में अवैध कारखाना चल रहा था. सरकार बताए कि किसने लाइसेंस दिया था और साथ ही मृतकों को मुआवजा देने की मांग की और विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.