Breaking NewsMUZAFFARPURReligion

#MUZAFFARPUR; अमावस्या पर मां काली की होगी हैं पूजा-अर्चना, जानें…

कार्तिक अमावस्या रविवार को पूरे विधि-विधान से काली पूजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को तैयारी चलती रही। सिकंदरपुर स्थित श्री 108 श्यामा जी काली मंदिर के पुजारी बाबूनंद झा ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे से तांत्रिक विधि से मां काली की पूजा की जाएगी। यहां ब’लि का भी विधान है। वहीं, हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटि की ओर से रात में हरिसभा स्कूल में मां काली की पूजा-अर्चना की जाएगी।

कमेटी के उपाध्यक्ष देवाशीष गुहा ने बताया कि कोलकाता के मूर्तिकार झंटूपाल ने मां काली की प्रतिमा बनाई है। रात साढ़े नौ बजे के बाद पूजा शुरू होगी। बलिदान व पुष्पाजंलि के बाद मां को पकवानों का भोग लगेगा। इसके बाद हवन होगा। सोमवार को दोपहर में मां को विदाकर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उधर, ब्राह्मण टोली, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम व अन्य काली मंदिरों में भी पूजा होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.