Breaking News

बगहा में लव, से’क्स और धोखा, मजदूर की बेटी से शादी का वादा कर बनाया संबंध, जानें मामला..

बगहा में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे पर 3 दिन से बैठी है। उसका आरोप है युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब किसी और से शादी कर रहा है। मामला जिले के भैरोगंज थाना के एक गांव की है। 13 फरवरी को गांव के युवक का तिलक-फलदान (रोका) था। इसकी भनक लगते ही उसकी प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई। तब से उसके दरवाजे पर ही बैठी है। वहीं आरोपी युवक, उसके माता-पिता और भाई घर से फरार हो गए।

मालिक के बेटे ने जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध
गांव के मजदूर की बेटी ने बताया कि- उसके मालि के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहा। जब लड़की ने इस संबंध का विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। उसे उत्तर प्रदेश लेकर चला गया। जहां 1 माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक माह बीतने के बाद लड़की को लेकर भैरोगंज पहुंचा। जहां आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना को लेकर लड़की के परिजनों ने आरोपी पप्पू पर भैरोगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

धूम-धाम से चल रही थी शादी की तैयारी
इसी बीच पीड़िता के परिजनों को सूचना मिली कि लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। अंदर ही अंदर शादी की तैयारी चलने लगी। 13 फरवरी को आरोपी का तिलक-फलदान (रोका) था। वहीं आज यानी 16 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। फलदान के अगले दिन से युवती आरोपी के घर पहुंच गई। और उसकी शादी की तैयारी में बने चीजों को बिखेर दिया। पीड़िता और उसके परिजनों ने महिला थाना में लिखित आवेदन दिया। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस लड़के के पास नहीं पहुंची है। वहीं अरोपी परिजनों के साथ फरार है। फिलहाल शादी की पूरी तैयारी लड़के के आए रिश्तेदार ही कर रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस
युवती ने कहा कि- लड़का का घर ही मेरा घर है। लड़के ने उसके साथ धोखा किया है जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेगी। अब चाहे जो भी हो जाए लेकिन वह उसी लड़के के साथ रहेगी। इधर, इस घटना को लेकर गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, महिला थाना अध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि लड़की के द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है। इसके लिए अधिकारियों को डिफ्यूज किया गया है। जांच कराया जा रहा है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.