Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

शादी से पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने की ज’बरदस्त पार्टी, फोटोज आई सामने! देखें..

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों के बीच एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसके बाद से फैन्स दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं। दरअसल, इंडियन आइडल शो में इन दिनों नेहा और आदित्य की शादी का ट्रैक चल रहा है। इसी बीच नेहा और आदित्य की फोटो सामने आई है जिसमें नेहा ने ब्राइड टू बी के ग्लासेस पहने हैं। वहीं एक फोटो में आदित्य, नेहा को गुलाब का फूल दे रहे हैं।वैसे शो में चल रहे प्लॉट के बाद से दोनों के रियल लाइफ रिलेशन को लेकर भी खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सच में एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं और शादी करना चाहते हैं। वैसे तो दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन कुछ दिनों पहले आदित्य के पापा उदित नारायण ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया था।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘नेहा बहुत ही प्यारी लड़की है और वह गाती भी अच्छा हैं। मुझे नेहा बहुत पसंद है और सिर्फ हमें ही नहीं वह सभी को काफी पसंद है। नेहा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है। मैं उनके गाने भी सुनता रहता हूं।’नेहा और आदित्य को लेकर उन्होंने कहा था, ‘दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं, लेकिन आगे का मुझे नहीं पता। टीवी पर दोनों को लेकर खबरें तो आ रही है, लेकिन मुझे नहीं पता कि दोनों शादी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो मुझे तो खुशी होगी कि वह हमारी की फैमिली का हिस्सा होंगी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.