दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस संकल्प पत्र को बीजेपी ने गागर में सागर नाम दिया है। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा आज तक जब-जब भाजपा के नेताओं को अवसर मिला है, जब अटल जी की सरकार थी या आज मोदी जी की सरकार है, हमने हर बार दिल्ली की तकदीर, दिल्ली के भविष्य को बदलने का काम किया है। गडकरी ने कहा, तीन साल के अंदर दिल्ली की जनता 12 घंटे में कार लेकर मुंबई पहुंच जाएगी। यहां के आसपास के जमीन काफी सस्ती है। उन्होंने कहा कि 11 लाख लोगों के सुझाव के बाद यह संकल्प पत्र बनाया गया है।

1- दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे, सीधा सा मतलब है मोदी सरकार की यही पहचान है, अभी जो पिछले 5 साल से सरकार है उसमें आधे मंत्री और विधायक या तो बेल पर हैं या तो आरोप सिद्ध हो चुका है।
2- नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड बनाएंगे। इस विकास को प्राथमिकता देने वाले हैं।
3- व्यापारियों के लीज होल्ड से फ्री होल्ड देंगे।
4- सीलिंग पर कानून ढंग से सुलझाने का रास्ता निकालेंगे।
5- किरायेदारों के हितों की रक्षा करना।
7- गरीबों को 18 रुपये किलो दो रुपये किलो में देते हैं और उसे पीसवाने में पांच रुपये किलो के हिसाब से देते हैं। हम अच्छी गुणवत्ता का आटा दो रुपये किलो में देंगे।
8- टैंकर मुक्त दिल्ली देंगे और लोगों को हर नल में जल देगी। इस योजना को साढ़े तीन में पूरा करेंगे।
9- आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि को सरकार बनते ही लागू करेंगे।

10- 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल दिल्ली को देंगे।
11- 10 हजार करोड़ से दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे।
12- बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं के अभियान के तहत गरीब परिवार की बेटी के खाते में पैसे डालेंगे। बेटी के 21 साल के होने पर दो लाख रुपये देंगे।
13- कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को स्कूल जाने के लिए स्कूटी देंगे।
14 – नौवीं कक्षा में जाने वाली छात्राओं को फ्री साइकिल देंगे।
15-गरीब विधवा की बेटी को शादी के लिए 51 हजार रुपये शादी के लिए देंगे।
16- दिल्ली को कचरे के ढेर से मु’क्ति दिलाएंगे।
17- कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को नौकरी की सुरक्षा देंगे।
18-दिल्ली की जीवनधारा यमुना: यमुना और उसके आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ और विकसित करने के लिए दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा।
19-सरकारी कर्मचारी के हितों की रक्षा: दिल्ली के अस्पतालों, सरकारी स्कूलों और अन्य सभी सरकारी निकायों एवं संस्थानों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कार्य करते रहने की जॉब गारंटी मिलेगी।
20-इंफ्रास्ट्रक्चर से ईज ऑफ लिविंग: मिक्स्ड लैंड यूज के अंतर्गत आने वाली दिल्ली की शेष 351 रोड को भी नोटिफाई करके उनका विकास किया जाएगा।
21-खेल प्रतिभा को बढ़ावा: सरकार में आते ही फिट इंडिया और खेलो इंडिया के तर्ज पर दिल्ली के लिए नई खेल नीति बनाएंगे।
Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply