BIHARBreaking NewsPoliticsSTATE

हेमा मालिनी- ‘पहले से बिहार काफी अच्छा हो गया है’

भाजपा सांसद और चर्चित सिने तारिका हेमा मालिनी ने कहा कि पहले से बिहार काफी अच्छा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम रहे हैं। गुरुवार की सुबह विष्णुपद मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि मैं बहुत बार बिहार आयी हूं, लेकिन अब काफी बदलाव दिख रहा है। यहां बहुत सारे अभियान चल रहे हैं। सीएम जो करना चाहते हैं, उसमें लोगों ने साथ दे रहे हैं और आगे भी देना चाहिए। ड्रीम गर्ल ने कहा कि बोधगया में भगवान बुद्ध के दर्शन व पूजन के बाद विष्णुपद मंदिर आई हूं। दोनों जगह बहुत अच्छा लगा है। यहां बहुत सारी जगह देखने लायक हैं। टूरिस्ट सेंटर हैं। यहां विदेश से भी लोग आते हैं।

20 मिनट तक विष्णुपद मंदिर में रहीं ड्रीम गर्ल
बोधगया के बौद्ध महोत्सव में बुधवार को कार्यक्रम पेश करने आईं हेमा मालिनी गुरुवार की सुबह महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गयाधाम के विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। यहां मंदिर के गर्भगृह में सांसद ने विष्णुचरण के दर्शन पूजन किए। साथ में रिश्तेदार प्रभा राघवन और आर के चक्रवर्ती ने भी भगवान विष्णु की आराधना की। गयापाल शंभू लाल विट्ठल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी। पूजा के बाद श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से हेमा मालिनी को विष्णुचरण और प्रसाद भेंट किया गया। पंडा हीरानाथ दाढ़ीवाले भी गयाधाम का प्रसाद दिया। इस मौके पर समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक, महेश लाल गुपुत, मुन्ना लाल गुर्दा आदि मौजूद रहे। मंदिर के बाहर ड्रीम गर्ल की एक झलने देखने के लिए लोगों को काफी भीड़ रही। हेमा मालिनी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिभावदन किया। इस मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.