Breaking NewsHealth & WellnessInternational

कोरोना वा’यरस: मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इ’लाज की मुक्कमल तैयारी…

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चीन में चिन्हित किए गए नोवेल कोरोना वा’यरस से बचाव व रोकथाम को लेकर सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इ’लाज की मु’क्कमल व्यवस्था की गयी है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और संबंधित डॉक्टरों व कर्मियों को भी ब’चाव के उपाय करने के निर्देश दिए गए है। वा’यरल रो’गों के इ’लाज के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार खुद इस ख’तरनाक वा’यरस से ब’चाव को लेकर किए जा रहे उपायों की निग”रानी कर रहे हैं। नेपाल में एक मरीज के कोरोना वायरस से पीड़ि’त होने की सूचना के बाद बिहार में विशेष रूप से ए”लर्ट जारी किया गया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के पालन का निर्देश सभी जिलों के सिविल सर्जनों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य एवं अधीक्षकों को दिया है।

150 यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेपाल से सटे सात जिलों में स्थित प्रवेश द्वार पर लगाए गए हेल्थ कैंपों में अबतक करीब 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी है। नेपाल में कोरोना के एक म’रीज की पुष्टि होने के बाद नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। रक्सोल में बुधवार को एक भी यात्री नेपाल से नहीं आए थे। वहीं, अररिया के जोगबनी में 20 यात्रियों की जांच की गयी।

नेपाल से सटे इलाकों में स्व-घोषित आधार पर स्वास्थ्य जांच की गयी। वहीं, गया एयरपोर्ट पर 45 चीनी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा की गयी। इनमें किसी में भी कोरोना वा’यरस के ल’क्षण नहीं पाए गए। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.