
उर्मिला ने मोहित सोनी के माध्यम से अपना मकान किराए पर दे दिया। मोहित जब उर्मिला के मकान पर पहुंचा तो उसे ममता द्वारा क’ब्जा करने के बारे में पता चला। इस पर दोनों में वि’वाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहित सोनी की शि’कायत पर जांच शुरू कर दी। इस बारे में ममता को पता लग गया, जिस पर वह उर्मिला के’ पड़ोसियों से झ’गड़ा करने पहुंची। पड़ोसियों ने झ”गड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस की राइडर पर सिपाही तकदीर व होम गार्ड मौके पर पहुंच गए।

इस दौ’रान ममता व उसकी बेटी ने मिलकर उर्मिला के मकान के पास रहने वाली महिलाओं से मा’रपी’ट शुरू कर दी। सिपाही तकदीर ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ममता की बेटी ने मिर्च स्प्रे कर दिया। यह स्प्रे दो महिलाओं की आंख में गि’रा। इस पर सिपाही ने जब उसे रोकना चाहा तो मां-बेटी ने मिलकर सिपाही की आंखों में भी मिर्च स्प्रे मा’र दिया और मौके से फ’रार हो गई।



Leave a Reply