नोवेल कोरोना वायरस के खतरे की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डॉक्टरों, कर्मियों के अतिरिक्त संदिग्ध म’रीज एवं उनके परिजनों को मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इन अस्पतालों में एन-1 एच-1 वायरस से ब’चाव के लिए खरीदे गए मास्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे राज्य में मास्क की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।दूसरी ओर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मास्क आपूर्तिकर्ताओं के साथ बैठक की। आपूर्तिकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर मास्क उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। ये मास्क कोलकाता एवं दिल्ली से मंगाए जाएंगे।

मास्क की आवश्यकता के अनुसार खर्च का आकलन किया जाएगा।

मास्क की आवश्यकता के अनुसार खर्च का आकलन किया जाएगा।वहीं, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर राज्य के सभी 11 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों एवं अन्य अस्पतालों में कोरोना वा’यरस के सं’दिग्ध म’रीजों के इला’ज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। विभाग के अनुसार गया स्थित एएनएमसीएच, आईडीएच एवं गया एयरपोर्ट हॉस्पीटल में आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करायी गयी है। वहीं, पटना के पीएमसीएच एवं एनएमसीएच में 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड एवं संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच), पटना में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की। उन्होंने कोरोना वाय’रस को लेकर बिहार सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई के संबंध में केंद्रीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पटना एवं गया एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम की तैनाती कर दी गयी है। साथ ही, उन्हें पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन एक्यूपमेंट) भी उपलब्ध करा दिया गया है। उन्हें साफ तौर पर हिदायत दी गयी है कि किसी भी संदिग्ध को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए उनकी जांच करायी जाए। बिहार के सभी जिलों में डॉक्टरों एवं कर्मियों को कोरोना के संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। जिलास्तर पर सिविल सर्जन सभी अस्पतालों की निगरानी कर रहे हैं।

यात्रियों की हो रही जांच
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वास्थ्य विभाग को आश्वस्त किया है। वहां डॉक्टरों की टीम बाहर से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच पहले से कर रही है। गौरतलब है कि बिहार में अबतक दो संदिग्ध म’रीज पाए गए हैं।
Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply