Breaking NewsUTTAR PRADESH

प्रयागराज: वसंत पंचमी के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ ने संगम में लगाई डु’बकी, देखें तस्वीरें…

वसंत पंचमी के खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर सीएम के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने भी संगम घाट पर पवित्र स्नान किया। इन सभी ने पहले जत्थे के साथ गंगा में स्नान किया।स्नाने के बाद सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि सीएम का कार्यक्रम घोषित नहीं है। माना जा रहा है कि सीएम स्नान के बाद प्रयागराज से रवाना हो जाएंगे। फिर भी ऐहतियातन प्रशासन ने एक टु’कड़ी तैयार की है। दूसरा धड़ा गंगायात्रा के साथ होगा। एडीएम सिटी एके कनौजिया की देखरेख में गंगा यात्रा को कौशाम्बी बॉर्डर तक छोड़ा जाएगा।तीसरा धड़ा संगम स्नान के लिए तैयार होगा।

वसंत पंचमी का स्नान होने के कारण यहां पर भी सुरक्षा की दृष्टि से जरूरत होगी। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मेला में तैनात होंगे। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि मेला क्षेत्र किसी कीमत पर न छोड़ें। चौथा सबसे प्रमुख स्नान पर्व होने के कारण सभी प्रमुख मार्गों पर खुद ध्यान दें। भीड़ नियंत्रित करें। सुबह पांच बजे से अरैल में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।माघ मेला में संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में अयोध्या आंदोलन से जुड़े संतों की अहम भूमिका होगी।

बुधवार को गंगा यात्रा की अगुवाई करने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद व संतोष दास से मुलाकात के दौरान दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण पर संतों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.