प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अक्षय कुमार भी अब इस शो में दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक अक्षय कुमार इसकी शूटिंग के लिए मैसूर पहुंच भी गए हैं। मैसूर एयरपोर्ट पर अक्षय को अपनी पूरी टीम के साथ देखा गया है। न्यूज एजेंसी ने अक्षय कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो गार्ड्स के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।





Leave a Reply