Breaking NewsDELHI

राहुल गांधी बोले- ‘हिंदुस्‍तान का युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति, युवाओं के सपने तो’ड़ रही मोदी सरकार’

आज जयपुर के राम निवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल में बढ़ती बेरोजगारी, म’हंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के विरोध मे कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित करतेे हुुुए राहुल गांधी ने कहा कि इस देश का हर युवा जानता है, हर देश के पास कोई ना कोई पूंजी होती है भारत की सबसे बड़ी पूंजी उनके युवा हैं। हिंदुस्‍तान का युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।बे’रोजगारी, महंगाई और केंद्र सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों और अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को युवा आ’क्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर केन्द्र सरकार को घेरा। अल्बर्ट हॉल से युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे और होशियार युवा हैं।

हिन्दुस्तान का युवा दुनिया को बदल सकता है। लेकिन आज का युवा बेरोजगारी का शिकार है। पिछले साल 1 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।नागरिकता संशोधन एक्ट पर जारी देशभर में विरोध के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में रैली को संबोधित किया। इस सभा में राहुल ने रोजगार और CAA के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। जयपुर की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है, हर देश के पास कोई ना कोई पूंजी होती है भारत की सबसे बड़ी पूंजी उनके युवा हैं। हथियारों से हम अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकते लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे होशियार युवा हैं।राहुल गांधी ने कहा कि लोग हिंदुस्तान में इसलिए भरोसा करते हैं, क्योंकि उन्हें युवाओं पर भरोसा है। मैं दुख से कहता हूं कि 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी पूंजी को बर्बाद कर रहा है। युवाओं को आज पीएम मोदी रोक रहे हैं, युवाओं को आज बेरोजगारी का सपना दिखता है। राहुल ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं पर ध्यान नहीं दे रही।

45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।उन्होंने कहा हम हिन्दुस्तान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं बंद की। सरकार को जीएसटी के बारे में पता नहीं है। जीएसटी से देश को बड़ा नुकसान हुआ। जीएसटी से छोटे उद्योग धंधे बंद हो गए। राहुल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी आवाज का दबने ना दें। राहुल से पहले सभा की शुरुआत में डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत युवाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान के जयपुर पहुंचने पर यहां सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.