बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने-चांदी के कीमतों में ज’बरदस्त गि’रावट देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसियशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक हॉलमार्क 999 वाले 10 ग्राम सोना मंगलवार को 180 रुपया टू’टकर 40634 रुपये पर खुला। सोमवार को यह 40814 रुपये पति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 710 रुपये टू’टा है।मंगलवार यानी 28 जनवरी को बुलियन मार्केट में यह 46685 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को यह 47395 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें यह रेट सराफा बाजार का नहीं है। यानी सराफा बाजार में सोने-चांदी के जेवर के रेट इससे अलग हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी इत्यादि लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना 96 रुपये टूटा
हाजिर बाजार में कमजोर मांग से वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 96 रुपये टूटकर 40,489 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने की डिलिवरी के लिये सोने के का भाव 96 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,489 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 6,979 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये सोना 104 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 40,601 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 15,833 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों द्वारा सौदा घटाये जाने तथा वैश्विक बाजार में कम’जोर रुख से सोने के दाम में नरमी आई। वैश्विक सतर पर न्यूयार्क में सोना 0.04 प्रतिशत टूटकर 1,582.90 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी ने भी चमक खोई
वहीं हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण निवेशकों के सौदा कम किये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 215 रुपये टू’टकर 46,790 रुपये किलो रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 215 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गि’रावट के साथ 46,790 रुपये किलो रही। इसमें 9,516 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वहीं मई महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 193 रुपये टू’टकर 47,364 रुपये किलो रही। इसमें 847 लॉट के लिये कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयार्क में चांदी 0.34 प्रतिशत टू’टकर 18 डॉलर औंस रही।
Leave a Reply