Breaking NewsNationalTECHNOLOGY

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए आया ये खास फीचर, जानें…

IRCTC आए दिन अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई न कोई नया अपडेट या नया फीचर लेकर आती है। वहीं अब IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए एक नया chatbot फीचर ‘Ask Disha’ लॉन्च किया है। जहां ग्राहकों की टिकट बुकिंग या टिकटिंग से जुड़ी अन्य सवालों को जवाब मिलेगा। खास बात है कि यह फीचर 24 घंटे की सुविधा के साथ पेश किया गया है। यानि टिकट बुकिंग के दौ’रान आपको कोई सवाल पूछना है तो आपको समय देखने की जरूरत नहीं है आप 24 घंटे Ask Disha सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।IRCTC ने Ask Disha सर्विस के बारे में अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि ये सर्विस IRCTC वेबसाइट यूजर्स के लिए पेश की गई है और AI सपोर्ट के साथ आने वाले chatbot फीचर ‘Ask Disha’ पर आप बुकिंग और टिकटिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह सर्विस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस सर्विस की सबसे खास बात है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है और ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी सेवा में 24 घंटे हाजिर रहेगा। Ask Disha फीचर की बात करें तो IRCTC की वेबसाइट पर यह आपको राइट साइड दिखाई देगा। इसमें आपको टिकटिंग से जुड़े सभी सवाल पूछने की सुविधा मिलेगी। आप यहां टिकट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, तत्काल टिकट बुकिंग या ट्रेन आदि से जुड़ी कई जरूरी सवाल पूछ सकते हैं। Ask Disha चैटबोट में जैसे ही आप कोई सवाल पूछेंगे तो चैटिंग के जरिए आपको उसका जवाब मिल जाएगा। यह सर्विस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करती है और इसलिए 24 घंटे आपके सवालों का जवाब देने में सक्षम है।बता दें कि Ask Disha सर्विस बिल्कुल चैटिंग की तरह काम करती है आप जैसे ही इस चैटबोट में कोई सवाल लिखकर भेजते हैं आपको तुरंत उसका जवाब भी मिल जाता है।

खास बात है कि इसका उपयोग आप इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में कर सकते हैं जो कि यूजर्स के लिए बेहद लाभदायक होगा। वैसे इससे पहले IRCTC ने ePayLater सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस की बात करें तो अगर आपको तत्काल में टिकट मिल जाता है तो कई बार पेमेंट फेल होने के वजह से आपकी सीट बुक नहीं हो पाती। ऐसे में आप ePayLater सर्विस का उपयोग करके बाद में पेमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.