मुजफ्फरपुर में 10 स्कूल के हेडमास्टर व लिपिक का वेतन तत्काल रोक दिया गया है। बताया जाता है कि मैट्रिक परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों के अनुपात में कम परीक्षा फॉर्म भरे जाने को लेकर हेडमास्टर व लिपिक का वेतन स्थगित किया गया है। बताया गया कि आदेश के बावजूद जांच में शामिल नहीं होने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
मामले में डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने इन स्कूलों के विद्यालय प्रधान तथा संबंधित लिपिक का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इन सभी को आदेश दिया है कि तीन दिनों के अंदर जांच की कार्रवाई पूरी करा ले।
डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ऐसे स्कूलों की सूची भेजी गई थी। जहां रजिस्टर्ड छात्रों के अनुपात में काफी कम संख्या में परीक्षा फॉर्म भरा गया था। इन स्कूलों की जांच का आदेश दिया गया था। यह 10 स्कूल ना ही जांच में शामिल हुए और ना ही इन स्कूलों की ओर से संबंधित रिकॉर्ड ही सौंपा गया है।





Leave a Reply