ARRAHBreaking NewsENTERTAINMENT/FILM

बधाई की जगह श्रद्धांजलि : दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का आज है जन्मदिन

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज 36 वां जन्मदिन है, परिस्थिति ऐसी कि उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई के बजाय आज श्रद्धांजलि दे रहें हैं.क्योकि अल्प आयु में ही उन्हौने इस दुनियां को अलविदा कह दिया था.14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था।

कम समय में टीवी से लेकर फिल्म जगत में प्रसिद्ध पाने वाले सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।सुशांत ने इंजीनियर की पढ़ाई को बीच में छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाए थे।साल 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’से काम की शुरूआत की थी और सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’से उन्हें विशेष पहचान मिली थी.

सुशांत सिंह राजपूत अपनी चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनके जन्म के लिए उनकी मां उषा सिंह ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था और इसी वजह से ये कहा जा सकता है कि अभिनेता का जन्म कई मन्नतों के बाद हुआ था। सुशांत की मां उषा उन्हें बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से वह सुशांत को बचपन में ‘गुलशन’ नाम से पुकारती थीं पर महज 16 साल की उम्र में ही उन्हें छोड़क उनकी मां इस दुनियां से विदा हो गई सुशांत ने अपनी मौत से महज 10 दिन पहले मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट ने सुशांत के फैंस को भी हैरानी में डाल दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत आज अगर जिंदा होते तो उन्हें जन्मदिन पर लाखों प्रशंसको की बधाई मिलती पर आज भी उन्हें चाहनेवाले की कमी नहीं हैं और उनके ये प्रशंसक जन्मदिन की बधाई की जगह उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.