मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं लें रहा है। गुरुवार को जिले में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी समेत 308 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें 4 डॉक्टर व 9 स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल हैं। इधर, जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार गुरुवार को 4830 लोगों के सैंपल जांच किया गया। जिसमें कुल 308 पॉजिटिव मिले।
इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 1805 हो गई है। जबकि, 120 लोग स्वस्थ्य भी हुए है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में 564 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें 130 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, इमलीचट्टी बस स्टैंड में 94 लोगों में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए।
उधर, जंक्शन पर 1100 लोगों का RTPCR जांच किया गया। इसका सैंपल जांच के लिए SKMCH के लेबोरेटरी में भेज दिया गया। इसकी रिपोर्ट शनिवार शाम तक आएगी। सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि बीवी कॉलेजिएट स्थित परीक्षा समिति कार्यालय में बने डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में गुरुवार को भी एक गंभीर मरीज को भर्ती किया गया। अब यहां दो कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर SKMCH में एक मरीज को भर्ती किया गया। यहां कुल 6 मरीज का इलाज चल रहा हैं।




Leave a Reply