मकर संक्रांति पर गंगा में नाव परिचालन पर रोक रहेगी। गुरुवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ, बीडीओ को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा में नाव परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। साथ ही मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने, मेला लगाने सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है।
घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम तैनात
गंगा घाटाें पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को नदी पैट्रोलिंग तेज रखने, विशेषकर दियारा क्षेत्र में विशेष नजर रखने, गंगा घाट से लाेगाें के वापस लौटने तक नदी गश्ती लगातार जारी रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने आमलोगों से गंगा और तालाबों में सामूहिक स्नान नहीं करने, भीड़भाड़ नहीं लगाने, अपने घर में स्नान कर कर सुरक्षित रूप से मकर संक्रांति मनाने की अपील की है।

मकर संक्रांति पर भी मास्क जांच की सख्ती का दिया गया निर्देश
डीएम ने सभी एसडीओ और एसडीपीओ को अभियान चलाकर मकर संक्रांति के दौरान भी मास्क जांच करने, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दाैरान दुकान व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।



Leave a Reply