मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इम्लीचट्टी स्तिथ एक होटल में गर्लफ्रैंड के साथ पहुंचे युवक को पत्नी ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया गया। हालांकि, पत्नी को गुस्सा में देखकर पति अपनी बाइक छोड़कर लड़की को लेकर फरार हो गया।
इधर, घटना की सूचना ब्रह्मपुरा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, मामला शांत नही हो पा रहा था। बताया जा रहा है की शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई। फिर पत्नी होटल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा बढ़ते देख युवक लड़की को लेकर बाइक छोड़कर ऑटो से फरार हो गया।
महिला मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आरोपी युवक से हो चुकी है। शादी के बाद से ही वह कई लड़कियों से अफेयर रखे हुए है। इसके साथ ही वह शराब कारोबारी भी है। हंगामा की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अलग-अलग लड़कियों को लेकर होटल में आया करता है। हालांकि पुलिस ने बताया है यह पति-पत्नी का विवाद है। महिला को लिखित आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।





Comment here