बक्सर के डुमरांव स्थित पशुपालन विद्यालय छात्रावास में 24 छात्र कोविड संक्रमित पाए गए हैं। बच्चो में सर्दी खांसी जैसे कोरोना के हल्के लक्षण दिखा था। इसके बाद छात्रावास में कोविड जांच का कैम्प लगाया गया। इसमें 85 लोगो की जांच में 24 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित छात्रों को छात्रावास से निकाल आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी की इलाज की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी। इस तरह से 2 बजे तक के रिपोर्ट के अनुसार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 240 हो गई है। विभिन्न जगहों पर जांच अभी जारी है।
सूचना के अनुसार यहां जिले के विभिन्न प्रखंडों के छात्र यहां रहकर पशुपालन का अध्ययन करते है। इनमें अधिक्तर छात्रों में कई दिनों से फिबर, सर्दी, खांसी कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे रहा था। इसपर मामला गम्भीर न हो इसके लिए छात्रवास में कैम्प लगाकर सभी का जांच किया गया। जहां 85 लोगों में 24 लोग संक्रमित पाये गए। एक ही जगह इतनी संख्या में संक्रमित पाए जाने पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। वहीं इस छात्रवास के पास ही अमुमण्डल कर्यालय, BMP ट्रेनिग सेंटर है। यहां एक साथ इतने पॉजिटिव मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है।
अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना जांच परिसर में लगातार जारी है। आसपास के कार्यालयों में भी जांच कैम्प लगाया जायेगा। साथ ही इन बच्चो के सम्पर्क में आये लोगों को भी ढूंढ कर उनका संक्रमित होने की जांच की जाएगी। वहीं लैब टेक्नीशियन सह जांच कर्मी बीरबल प्रसाद ने बताया छात्रों और कुछ लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सूचना पर गुरुवार को जांच शिविर लगाया।




Leave a Reply