प्यारे शहरवासियों, स्मार्ट सिटी के तहत अभी हरिसभा चौक से कल्याणी चौक तक सड़क-नाला बन रहा है। रोड बनने से आनेवाले समय में जहां ट्रैफिक सुगम होगा, वहीं नाला जलजमाव से निजात दिलाएगा। पानी की निकासी आसानी से होगी। हरिसभा से कल्याणी होते हुए टाउन थाना तक राेड-नाला बनना है।
कल्याणी से हरिसभा चौक तक एक तरफ का नाला बनाने के लिए निर्माण एजेंसी को 30 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अब, इसमें सबका सहयोग जरूरी हो गया है। रोड ब्लॉक होने के बाद भी लोग इस सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। इससे जहां काम बाधित होता है। वहीं, लोग खुद भी जाम में फंस कर अपना समय बर्बाद करते हैं। यही नहीं, सड़क व नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क व गड्ढे में गिर कर चोटिल होने का भी खतरा है।
परेशानी से बचने के लिए अभी इन रास्तों से जाएं
- मोतीझील-जवाहर लाल रोड की तरफ से हरिसभा चौक की तरफ जाने के लिए कल्याणी चाैक-छोटी कल्याणी होते शेखर सिनेमा के रास्ते आगे जाएं।
- मोतीझील और जवाहर लाल रोड की तरफ से हरिसभा चौक-आमगोला-देवी मंदिर रोड जाना है तो दाे पहिया वाहन सवार मोतीझील पांडे गली से लाेहिया काॅलेज हाेते हुए आमगोला पुल के नीचे से हरिसभा चाैक की तरफ निकले। जाम से भी बचेंगे और परेशानी से भी।




Leave a Reply