BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 24 घंटे में कोरोना से 5 की मौ’त, AIIMS में 6 साल की मासूम ने तोड़ा दम

बिहार में 24 घंटे में कोरोना से 6 साल की मासूम के साथ 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे में 4737 नए मामले आए हैं। पटना में सबसे ज्यादा 2566 नए मामले आए हैं। बिहार में एक्टिव का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़कर 20938 पहुंच गया है। बिहार में पॉजिटिविटी रेट 3.13 पहुंच गया है जबकि पटना में पॉजिटिविटी रेट 21.51% है। संक्रमण की जो रफ्तार है वह डराने वाली है, क्योंकि मंडे को ही बिहार के मुखिया सीएम नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

1.51 लाख जांच में 4737 संक्रमित
सोमवार को 151475 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है जिसमें 4737 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक पटना में 2566, मुजफ्फरपुर 251, गया में 141, नालंदा में 133, भागलपुर में 120, सहरसा में 91 मामले आए हैं। वहीं सबसे कम 5 नए मामले कैमूर में आए हैं। बक्सर और शेखपुरा 7 – 7 नए मामले आए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमण की इस रफ्तार में बचाव से ही कोरोना की लड़ाई पूरी हो सकती है।

तीसरी लहर में पहली बार 5 मौत
तीसरी लहर में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साथ 5 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें 3 पटना एम्स में हुई है और एक आईजीआईएमएस और एक मौत पीएमसीएच में हुई है। जनवरी महीने में संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ा है। एक्सपर्ट का कहना है कि परिस्थितियां अब विषम हो रही हैं, इस दौर में मास्क के साथ कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है।

ब्रेन के इलाज के लिए भर्ती थी मासूम
पटना में एम्स में ब्रेन के इलाज के लिए भर्ती एक 6 साल की मासूम की मौत हुई है। एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेन की समस्या के साथ वह कोरोना पॉजिटिव भी थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पटना एम्स में ही एक 50 वर्ष के मरीज की मौत हुई है। एम्स में उसके पेट में गैंगरीन का ऑपरेशन किया गया था। वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य मौत पटना एम्स में 72 साल के कैंसर मरीज की हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर की बीमारी के साथ कोरोना संक्रमित हो गया था।

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भी 21 साल के एक मृत में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है और बाद में जब कोरोना की जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं एक मौत पटना मेडिकल कॉलेज में हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.