BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 48 घंटे में बारिश के आसार, आज और कल सभी 38 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश इलाकों में 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व के इलाकों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह देखा जा रहा है। अब इसमें परिवर्तन होने जा रहा है। अब अगले 24 से 48 घंटों में पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा अपनी दिशा परिवर्तित कर पूरब एवं उत्तर पूरब होने जा रही है।

वहीं, दूसरी तरफ अभी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसके कारण दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग की एक या दो स्थानों पर अगले 24 घंटों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में बढ़ोतरी हो जाएगी। इसके कारण 11 जनवरी और 12 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग की एक दो स्थानों पर बिजली चमक के साथ मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है। इस दौरान अगले 2 दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान मैं कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं बन रही है।

24 घंटे में कैसा रहा है

मौसम विभाग का कहना है कि विगत 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम एवं उत्तर पूर्व के एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदा बादी दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सहरसा में दर्ज किया गया एवं अधिकतम तापमान सबसे अधिक 30.9 डिग्री सेल्सियस खगड़िया में दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिला है। वही पूर्णिया में काफी अधिक घना कोहरा देखने को मिला है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.