Breaking NewsNational

राशिफल 11 जनवरी: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है धन, मेष समेत ये लोग पास रखें लाल वस्तु

ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा मेष राशि में चल रहे हैं। राहु वृषभ राशि में चल रहे हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में चल रहे हैं। वक्री शुक्र सूर्य के साथ धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है।


मेष-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य अभी मध्‍यम बना हुआ है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी अच्‍छी चल रही है। निरंतर विकास हो रहा है। कुछ दोहरा व्‍यवसाय होने के संकेत दिख रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम भाग्‍य से मिलकर चल रहा है। संतान की भी स्थिति भाग्‍योदय की ओर जा रही है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। चीजें ठीक हैं, स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। थोड़ा अनायास आवश्‍यकता से अधिक सोचकर मन को परेशान करेंगे लेकिन अपनों का साथ, जीवनसाथी, बच्‍चों का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर सब संभल जाएगा। हर तरह के लोगों का साथ मिलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।


मिथुन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, यात्रा में लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान मध्‍यम है। कुल मिलाकर प्रेम और संतान पर ध्‍यान दें। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-कोर्ट-कचहरी में विजय, व्‍यवसायिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है लेकिन कुछ ऐसे निर्णय लेने में आप उहापोह की स्थिति में है जो मन को थोड़ा परेशान कर रहा है। बहुत जल्‍द स्‍पष्‍टता आ जाएगी। परेशान न हों। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। बड़ी समीपता है। बहुत खुश हैं आप। आगे भी खुश रहेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-अभी जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। बस वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतिएगा। लाल वस्तु दान करें।

तुला-अपनों का साथ है। पति-पत्‍नी की आपस में चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम लेकिन प्रेम, व्‍यापार और जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान में समीपता आ गई है। कुल मिलाकर बड़ा अच्‍छा समय है। थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे लेकिन समीपता आ गई है। बजरंग बली की अराधना करें।

धनु-जीवनसाथी से धन मिलने का संकेत है या आपका जीवनसाथी धनार्जन में आगे बढ़ रहा है। भावुकता में आकर आप कोई निर्णय न लें। संतान और प्रेम पक्ष को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य वगैरह सब सही है। व्‍यवसायिक स्थिति भी सही है। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-कलह से बचना चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। नए व्‍यापार की अभी शुरुआत न करें। व्‍यापारिक स्थिति सही चल रही है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-व्‍यवसायिक सफलता मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। संतान और प्रेम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सारी चीजें आपकी ठीक चल रही हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.