Breaking NewsUTTAR PRADESH

योगी, अखिलेश या…10 मार्च को चल जाएगा पता, किसमें कितना है दम, जानें यूपी चुनाव का पूरा कार्यक्रम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (up vidhan sabha chunav 2022 date announcement) की तारीखों का ऐलान हो गया. उत्तर प्रदेश (UP Election Date) में 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव (UP Chunav) की शुरुआत हो जाएगी और 7 मार्च तक यह सिलसिला चलेगा. उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Chunav) होंगे. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election Result Date) के परिणाम 10 मार्च को आएंगे. उत्तर प्रदेश की सियासत में किसमें कितना है दम, इसक पता तो 10 मार्च को ही चलेगा. यूपी में फिर से कमल खिलता है या सपा की साइकिल सियासी रेस जीतेगी, इसका पता 10 मार्च को हो जाएगा. तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी चुनावी कार्यक्रम

Uttar Pradesh Chunav Schedule: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे.
यूपी में 10 फरवरी से वोटिंग की शुरुआत
पहला फेज: 10 फरवरी
दूसरा फेज-14 फरवरी
तीसरा फेज- 20 फरवरी
चौथा फेज- 23 फरवरी
पांचवां फेज- 27 फरवरी
छठा फेज- 3 मार्च
सातवां फेज- 7 मार्च

कब आएगें रिजल्ट:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

यूपी में कुल 403 सीटें
पहले चरण में -58
दूसरे चरण में-55
तीसरे चरण में-59,
चौथे चरण में-60
पांचवें चरण में-60
छठे चरण में-57
सांतवें चरम में -54

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर सात चरणों में होगा चुनाव

1- 10 फरवरी, प्रथम चरण
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा

2- 14 फरवरी दूसरा चरण
सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर

3- 20 फरवरी, तीसरा चरण
कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

4- 23 फरवरी, चौथा चरण
पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा

5- 27 फरवरी, पाचवां चरण
बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट प्रयागराज

6- 3 मार्च, छठा चरण
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, बलिया

7- 7 मार्च– सातवां चरण
जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र​

सुरक्षाबलों की तैनाती
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश को पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकरियां मिल गई हैं. सूत्रों की मानें तो 10 जनवरी को पहले चरण में उत्तर प्रदेश को पैरा मिलिट्री फोर्स की 150 कंपनियां मिलेंगी. इसमें सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 30, एसएसबी की 30, सीआईएसएफ की 20 और आईटीबीपी की 20 कंपनियां शामिल हैं. संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिलों को फोर्स का आवंटन किया जा रहा है. 10 जनवरी को पैरा मिलिट्री फोर्स जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए फ्लैग मार्च करेंगे

2017 में कब हुई थी घोषणा
इससे पहले 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हुई थी. 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी. 11 मार्च को नतीजे आये थे. 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी. 15 मई को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी. इस तरह इस साल 14 मई को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और वर्तमान में भाजपा की नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार है.

यूपी में किसको मिली थीं कितनी सीटें
भाजपा 312
सपा 47
बसपा 19
कांग्रेस 07

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.