BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में गणतंत्र दिवस पर नहीं होगा समारोह का आयोजन, कोरोना को देखते हुए स्थगित किया गया कार्यक्रम

कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ते हुए केस को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरपुर में कोई समारोह का आयोजन नहीं होगा। DM प्रणव कुमार ने इस सम्बंध में निर्देश जारी किया है। DM ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए जिले में गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि- वर्तमान समय में सरकार का जो गाइडलाइन है और जो निर्देश प्राप्त है उसी के अनुसार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर सिर्फ झंडोत्तोलन होगा। सीमित संख्या में झांकिया निकलेंगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल -कूद प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बिना मास्क के रहेगी नो एंट्री
DM ने कहा कि बिना मास्क के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में नो एंट्री रहेगी। समारोह में सभी व्यक्ति मास्क का उपयोग करेंगे एवं कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जो भी लोग उपस्थित रहेंगे उनका टीकाकृत रहना अनिवार्य होगा। मुख्य समारोह स्थल पर राष्ट्रगान, झंडोत्तोलन सहित अन्य तैयारियों को लेकर कई निर्देश दिए गए।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह
मुख्य कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा इसके लिए अस्थाई मंच बनाने का निर्देश नगर निगम को दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम जवाहरलाल लाल नेहरू स्टेडियम में पूर्वाह्न 09:00 बजे, समाहरणालय परिसर में 10:10 बजे, SSP कार्यालय में 10:20 बजे, एवं 11:20 में चयनित महादलित टोलों में झंडोतोलन किया जाएगा।

संयुक्त परेड की व्यवस्था कमांडेंट बीएमपी/गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों के सहयोग से की जाएगी। गणतंत्र दिवस 2022 के सफल आयोजन के मद्देनजर नगर निगम, नजारत, जिला जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,पीएचईडी तथा अन्य विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.