BIHARBreaking NewsSTATE

प्रो0 नलिनी बाबू का नि’धन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : पूर्व मंत्री

MUZAFFARPUR : भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने प्रोफेसर नलिनी रंजन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय सिंह के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है। स्वर्गीय सिंह एक कुशल प्रशासक, शिक्षाविद एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले सच्चे इंसान थे। प्रो० सिंह आजीवन जोर जुलुम अत्याचार के खिलाफ लड़कर गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया है। हम उन्हें नमन करते हैं।

श्री कुमार ने कहा नलिनी बाबू अपने सेवा व त्याग के बदौलत हमारे क्षेत्र कांटी में अमिट छाप छोड़ गए हैं । जिसे हम कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने फ्रंट की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा नलिनी बाबू अपनी कृति के लिए सदा अमर रहेंगे।

प्रोफेसर सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में फ्रंट के कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, धर्मवीर शुक्ला, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विजय चौधरी, शांतनु सत्यम, अंकेश ओझा, नवीन मनिहारी, अवधेश प्रसाद सिंह, रणधीर सिंह, इंद्रमोहन झा, साकेत रमन पांडे, संतोष शाही, सुमन कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह , शिवेशवर सिंह, अमृतेश कुमार, मुरारी झा, रमेश ठाकुर, विकास कुमार “लालू”, मृत्युंजय चौधरी, रंजीत कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, मनोज सिंह, मणि शंकर आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.