नई दिल्ली: कोविड के नए वेरिएंट के बाद अब एक बार फिर से महाराष्ट्र (Maharashtra Covid Update) में कोरोना की लहर तेज होते दिख रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 12,160 नए मामले सामने आए जबकि आर्थिक नगरी मुंबई (Mumbai Corona live Update) में भी संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई में पिछले एक दिन (Mumbai Corona Update Today) में कोरोना के 8,082 मामले दर्ज किए गए जबकि वायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि वहीं 622 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. एक दिन पहले रविवार को मुंबई (Corona Cases in Mumbai) में कोविड के 8,063 मामले सामने आए थे
कोरोना संक्रमण के साथ साथ राज्य में ओमिक्रॉन (Omicron Cases in Maharashtra) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में एक दिन में ओमिक्रॉन के 68 मामले सामने आए. इनमें से 40 केस मुंबई (Mumbai Micron Update) से, 17 मामले पुणे से, 4 केस नागुपर से जबकि ओमिक्रॉन के तीन मामले पनवेल से सामने आए.


कोरोना महामारी (Corona Pandemic in Mumbai) की सबसे ज्यादा मार झेलने वाला राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra Covid News) ही था और एक बार फिर से यह कोरोना की चपेट में आता हुआ दिख रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट के बाद अब मुंबई में कोविड के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 37,274 पहुंच गई है.
देशभर में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है और महाराष्ट्र में कोरोना ने दोबारा अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. रविवार को राज्य में करीब 12 हजार मामले सामने आए थे जो कि देशभर में सबसे अधिक थे.

मुंबई के बाद अब कल्याण और डोंबिवली में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता हुआ दिख रहा है. पिछले एक दिन में कल्णाण पश्चिम में सबसे ज्यादा 84 कोरोना मामले मिले जबकि कल्याण पूर्व में 47, डोंबिवली पूर्व में 41, डोंबिवली पश्चिचम में कोरोना के 19 पॉजिटिव मामले सामने आए.
इस बीच मुंबई में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन समेत कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद, सोमवार को नगर निकाय ने कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया. एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों को इस फैसले के दायरे से बाहर रखा गया है और इसका अर्थ है कि वे स्कूलों में पढ़ाई करने जा सकते हैं. पहले के निर्देशानुसार, कक्षा 1 से 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.



Leave a Reply