BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 10 दिवसीय खादी मेला का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर में दस दिवसीय खादी मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि खादी ने आजादी के आंदोलन में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इस वक्त लगातार प्रधानमंत्री इस बात को कहते हैं। वहीं, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 10 दिनों तक यह मेला लगाया गया है ताकि बुनकरों की मदद हो और मुजफ्फरपुर वासियों से भी अपील है कि वह इस मेले में आकर खरीदारी करें।

इधर, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह तीसरा खादी मेला है। पहला सीवान में, दूसरा आरा में वे तीसरा मुजफ्फरपुर में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार की तरफ से बिहार खादी बोर्ड की तरफ से मेला आयोजित होता है। मेले में जो बुनकर आते हैं उनकी मदद होती है। महात्मा गांधी के सपनों के भारत को हम लोग बनाने की कोशिश लर रहे हैं। वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में खादी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की एक अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.