BIHARBreaking NewsSTATE

गया शहर में 3 मोहल्ले कंटेनमेंट जोन में तब्दील

गया जिले में बढ़ते कोरोना के ग्राफ व एक ही इलाके से कई लोगों के संक्रमित होने की स्थिति को देख अब जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन तय करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में फिलहाल शहर के तीन इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

बंगला स्थान- रामधनपुर, रंगबहादुर रोड- पिपरपांती व वागेश्वरी मुहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए इन इलाके में बैरिकेडिंग करने का फरमान एसडीए सदर की ओर से किया गया है। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल सभी इलाके में तैनात करने का आदेश दिया गया है। एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए अब कंटनेमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इन इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा। ताकि बाहरी लोक संक्रमित नहीं हो सकें। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

जिस भी इलाके से तीन लोग पाजिटिव निकलेंगे उस इलाके को कंटनेमेंट जोन के तहत ट्रीट किया जाएगा। यही वजह है कि बंगला स्थान-रामधनपुर, रंगबहादुर रोड- पिपरपांती और बागेश्वरी इलाके को कंटेनमेंट जाने घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि बंगला स्थान क्षेत्र से 2, रंगबहादुर रोड से 8 और बागेश्वरी से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन इलाकों में दंडाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। बैरिकेडिंग का काम नगर निगम को दिया गया है।

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों का प्रवेश होगा। इसके अलावा अन्य अनावश्यक वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दंडाधिकारी दो शिफ्टों में तैनात किए जा रहे हैं। पहली शिफ्ट सुबह छह से दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दो से रात दस बजे तक रहेगा। इस दौरान दंडाधिकारी तैनात रहेंग। शेष अवधि में पुलिस की तैनाती रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.