BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी : अस्पताल में मरीज को बेड नहीं मिल पाती है, लेकिन DOG फरमा रहा आराम

सीतामढ़ी जिले में कहीं मरीज को हॉस्पिटल में इलाज के लिए बेड नहीं मिलती है। कई बार तो इलाज के बाद आराम करने लिए बेड नहीं मिलती है। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बेड पर आवारा डॉग आराम फरमा रहे हैं। यह तस्वीर दो दिन पुरानी है। लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है।

कई घंटों तक बेड पर पड़ा रहा डॉग

यह तस्वीर अस्पताल प्रबंधन के कार्यहीनता का परिचय दे रहा है। यह बेड इमरजेंसी वार्ड का है। यह बेड ड्रेसिंग रूम और डॉक्टर के ओपीडी रूम के ठीक सामने लगी हुई है। इसके बावजूद घंटो तक डॉग बेड पर पड़ा रहा। लेकिन उसे किसी ने नहीं हटाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुन्नीसैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड की नियुक्ति नहीं है। इस कारण आवारा कुते हॉस्पिटल में घूमते हैं।

क्या बोले चिकित्सा पदाधिकारी

मरीज के लिए लगाए गए बेड समेत अन्य जगहों पर आवारा कुत्ता आराम फरमाते दिखते हैं। वहीं, इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमृत किशोर से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.