मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता दरबार में शामिल हुए। जनता दरबार शुरू होने से पहले ही 14 लोग के कोरोना संक्र’मित पाए गए। इसके बावजूद CM ने लोगों की फरियाद सुनी। शि’कायत सुनने के बाद नीतीश कुमार वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से एक लड़की ने शि’कायत की जिसमें उसने कहा कि मेरे साथ रेप किया गया है। हमने रूपसपुर थाने में केस किया। लेकिन कोई का’र्रवाई नहीं की गई। अब तो आईओ और थानेदार फोन तक नहीं उठाते।
मुख्यमंत्री ने DGP को फोन कर कहा- तुरंत देखिए
पीड़िता ने कहा कि डीजीपी से भी मुलाकात की। लेकिन वे तो न्याय देने के बदले आरोप लगाने लगे कि लड़कियां ही रेप की जिम्मेदार हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि लड़कियां ही इसके लिए लड़कों को उकसाती हैं। ऐसे में मेरे लिए आत्मह’त्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगा कर कहा कि यह मामला पटना के नौबतपुर का है। इसे तुरंत देखिए और एक्शन लीजिए।

पांच एकड़ जमीन पर हैरान हुए सीएम
वहीं, एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि सैनिक दिव्यांग को पांच एकड़ सरकारी जमीन देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही कंकड़बाग में फ्लैट देने की बात है। सरकारी चिट्ठी लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने जैसे ही पांच एकड़ जमीन देने की बात सुनी, वे चौंक गए। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पांच एकड़ जमीन? पांच एकड़ जमीन कहां है जो मिलेगी?

घूसखोरी की भी शिकायत
एक फरियादी ने CM नीतीश कुमार से कहा कि सर बिहार में घूसखोरी काफी बढ़ गई है। घूसखोरी से लोग परेशान हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बात बताइए, क्या समस्या है ? इस पर उस फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादी को राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेज दिया।

अपहरण का भी मामला पहुंचा
वहीं, मुजफ्फरपुर से आए बुजुर्ग ने सीएम नीतीश से फरियाद किया कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। लेकिन, पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं किया। इतना ही नहीं पुलिस पैसे की भी मांग कर रही है। यह शिकायत सुन सीएम नीतीश भौंचक्के रह गए। उन्होंने कहा कि अरे लगाओ, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को। इसके बाद फोन लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके बेटे का अपहरण हो गया है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह तो आश्चर्यजनक है। कह रहा कि कुछ पैसा भी मांग रहा? इसके तुरंत दिखवाइए।




Leave a Reply