BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कंपनी से 3.28 लाख की लू’ट, पि’स्टल दिखा कर्मियों का शौचालय में किया बंद

मुजफ्फरपुर में शनिवार की दोपहर महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय से 3.28 लाख रुपये लू’ट लिए। घ’टना साहेबगंज थाना क्षेत्र के नीम चौक पर स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घटी। बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर घ’टना को अंजाम दिया और आसानी से भाग निकले। अपराधियों के भागने के बाद कम्पनी के कर्मियों ने शोर मचाया तब आसपास के लोगों को भनक लगी।

सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ करने के बाद कर्मियों को अपने साथ लेकर थाना पर चली गयी। इस दौरान कर्मियों ने बताया कि अपराधी CCTV का हार्ड डिस्क भी लेकर भाग गए। जिससे उनकी कोई तस्वीर नहीं मिल सकी। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में जो हुलिया अपराधियों का बताया है। उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

हथियार के बल पर बनाया बंधक
बताया गया कि उक्त कार्यालय गणेश पांडेय के मकान में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कम्पनी के कर्मियों से उनकी बात हुई है। बताया कि बाइक से दो अपराधी आये थे। अंदर घुसने के साथ पिस्टल निकालकर मुंह बंद रखने को कहा। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। शटर गिरा दिया था। इसके बाद कर्मियों को ले जाकर शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद सेफ की चाबी लेकर उसमे से रुपये लूट लिए। बैग में रुपये रखकर वहां से भाग निकले।

लूट के बाद खाली पड़ा सेफ।

लूट के बाद खाली पड़ा सेफ।

पांच मिनट में दिया वारदात को अंजाम
मकान मालिक ने बताया कि पांच मिनट के भीतर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। अंदर से जब कर्मियों ने दरवाजा पीटा और शोर मचाया तब बाहर से लोग दौड़कर पहुंचे। शटर उठाकर शौचालय का दरवाजा खोला गया। इसके बाद सभी कर्मियों को बाहर निकाला। तब घटना कि जानकारी मिली।

इधर, SDPO सरैया राजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। क्योंकि घटना के समय कार्यालय के ठीक सामने चौकीदार और काफी लोग दुकान पर बैठे हुए थे। लेकिन, किसी ने कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखा। कर्मी हार्ड डिस्क को निकालने की बात बता रहे हैं। हार्ड डिस्क को निकालने के लिए नट-वोल्ट खोलना पड़ता है। इसके लिए पेचकस की ज़रूरत पड़ती है। अब सवाल उठता है क्या अपराधी पेचकस घर से लेकर गए थे। ऐसे कई बातें हैं जिसपर जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.