BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

कंगना रनौत नये साल के मौके पर पहुंचीं तिरुपति, बोलीं- मुझे कम FIR और ज्यादा लव लेटर चाहिए…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नये साल 2022 की शुरुआत में कंगना रनौत ने तिरुपति के बालाजी मंदिर और राहु केतु मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने इसकी कुछ तसवीरें अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में बताया कि वो इस साल भगवान से क्या प्रार्थना करती है. कंगना ने कहा कि वह इस साल अपने खिलाफ कम पुलिस शिकायतें चाहती हैं और सभी से ज्यादा प्यार चाहती हैं.

उन्होंने यह भी लिखा कि, उन्हें उम्मीद है कि नए साल में उनके ‘दुश्मनों’ की उन पर ‘दया’ होगी. इसके साथ उन्होंने अपने मंदिर दर्शन की तसवीरें साझा कीं. तसवीरों में कंगना हल्के बेज कलर की साड़ी में अपने बालों को बड़े करीने से फूलों के साथ बन में बांधे हुए दिखाई दे रही हैं.

कंगना रनौत ने तसवीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “दुनिया में केवल एक राहु केतु मंदिर है… यह तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है… वहां कुछ अनुष्ठान किए …. पांच मौलिक लिंगों में से, वायो (वायु तत्व) लिंग भी यहां स्थित है. काफी अद्भुत जगह…. मैं अपने दुश्मनों से थोड़ी दया मांगने के लिए वहां गई थी, इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत / एफआईआर और अधिक लव लेटर चाहिए….जय राहु केतु जी की.”

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड भूमिका में हैं, साथ ही इस फिल्म से अवनीत कौर बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. कंगना इस प्रोजेक्ट को बतौर प्रोड्यूसर अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत सपोर्ट कर रही हैं. यह फिल्म डायरेक्ट ओटीटी रिलीज होगी.

वहीं कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो वो अगले साल धाकड़ और तेजस में नजर आएंगी. दोनों फिल्मों में कंगना को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा. एक फिल्म में वह एयर फ़ोर्स पायलट के रूप में नज़र आएंगी जबकि दूसरी में वह एक एजेंट के रूप में दिखाई देंगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.