Repoted by Deepak
गायघाट ।थाना क्षेत्र के जमालपुर कोदई गांव में शनिवार सुबह आम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला।
इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन और ग्रामीण साजिश के तहत ह’त्या कर साक्ष्य छिपाने को शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जता रहा हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शौच को जाने के दौरान घटना की जानकारी मिली। उसकी पहचान स्थानीय गांव निवासी रामनेक राय के पुत्र गोविंद कुमार (23) के रूप में हुई।हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया। इसकी सूचना गायघाट थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार को दी गई।थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमा”र्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्मह’त्या या ह’त्या पोस्ट’मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पीड़ित परिवार ने अभी कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।







Leave a Reply