मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार को अनाउंसमेंट के बाद अचानक से कोच इंडिकेशन बोर्ड बंद हो गई। जिससे प्लेटफार्म पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। दरअसल, रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस के अनाउंसमेंट हो रहा था। इसी दौरान अचानक से एक नंबर पर लगा सभी कोच इंडिकेशन बोर्ड बंद हो गया।
इसी बीच पूछताछ कर्मचारियों ने घोषणा किया कि एसी बोगी आगे लगेगी। इसी बीच ट्रेन पहुंच गई। ऐसे में एसी बोगी के यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई। बता दें कि अनाउंसमेंट के अनुसार इंजन के बाद एसी बोगी लगनी थी। लेकिन जब ट्रेन आयी तो जनरल बोगी के बाद एसी बोगी आया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना। यात्रियों ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई है।
यात्रियों ने कहा कि वह रेलवे के सिस्टम के अनुसार बोगी के पास खड़े थे। इसी बीच घोषणा हुआ कि एसी बोगी आगे लगेगी। लेकिन, स्लीपर व जनरल की कोई घोषणा नहीं हुई। कुछ पता नहीं चल रहा था। पीछे के बोगी वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई है। कई यात्रियों की ट्रेन छूट सकती थी। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि लाइट कटने की वजह से कोच इंडिकेशन नहीं जला।




Leave a Reply