BIHARBreaking NewsSTATE

राज्य में 31 दिनों में 39 से 488 पहुंचा एक्टिव केस, 24 घंटे में कोरोना के 158 नए पॉजिटिव

बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। महज 31 दिन में ही 673 नए मामले आए हैं। दिसंबर में एक्टिव मामलों की संख्या 488 हो गई है, जबकि 30 नवंबर को बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या महज 39 थी। तेजी से बढ़ रहे मामलों ने बिहार में खतरा बढ़ा दिया है। इस रफ्तार को सरकार भी तीसरी लहर मान रही है। संक्रमण से बचाव को लेकर गाइडलाइन भी सख्त की जा रही है।

जानिए कैसे बढ़ रहा मामला

बिहार में 30 नवंबर को 4 नए मामले आए थे, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,26,223 था। कोरोना की रफ्तार ऐसी बढ़ी कि 31 दिसंबर को एक दिन में 158 नए मामले आए और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,26,896 पहुंच गया। राज्य में 15 दिसंबर के बाद से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है और इसी माह में ओमिक्रॉन का पहला मामला भी सामने आया है। 30 नवंबर को रिकवरी रेट 98.66% थी, जो 31 दिसंबर को 98.27% पहुंच गई।

बीते 5 दिन के आंकड़ों में संक्रमण की रफ्तार

  • 31 दिसंबर – 158
  • 30 दिसंबर – 132
  • 29 दिसंबर – 77
  • 28 दिसंबर – 47
  • 27 दिसंबर – 26

पटना में हर दिन बढ़ रहा खतरा

राजधानी पटना में हर दिन कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। 24 घंटे में कुल 105 मामले आए हैं। 28 दिसंबर को पटना में 10 नए मामले आए थे और 29 को 26, 30 दिसंबर को यह संख्या 60 पहुंच गई और 31 दिसंबर को नए मामले 105 हो गए। संक्रमण की यह रफ्तार डराने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने पटना में बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.