BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर पहुंचा 32 हज़ार डोज़, आज से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका दिया जाना है। आज से टीका के लिए ऑनलाइन और न स्पॉट रजिस्ट्रेशन व स्लॉट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। सूबे के सभी जिलों को टीका आवंटित कर दिया गया है। उत्तर बिहार में 26.38 लाख किशोरों को टीका दिया जाना है। वहीं, मुजफ्फरपुर में 3.86 लाख किशोर को टीका पड़ेगा। देर रात जिले को 32 हज़ार 200 डोज़ वैक्सीन का मिला है। इसे तीन जनवरी को दिया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि जिलें के 50 हाई व प्लस टू स्कूलों में टीका दिया जाएगा। स्कूलों का भी चयन कर लिया गया है। सभी स्कूल के प्रचार्यों को DM प्रणव कुमार ने इससे सम्बन्धित दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। जिले के 16 प्रखंडों में स्थित 126 स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाकर किया जाएगा।

गाइडलाइन के अनुसार, वैसे किशोरों को टीका का लाभ मिलेगा, जिनका जन्म वर्ष 2007 या उससे पहले हुआ है। दो जनवरी को किशोरों को टीका के लिए प्रेरित करने को शिक्षक और अभिभावक के बीच बैठक करने का निर्देश भी दिया गया है। बता दें कि, इन किशोरों को CO-VACCIN की दो डोज लगेगी। इसमें 28 दिनों का अंतराल होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.