BIHARBreaking NewsPATNASTATE

फरवरी में तेजस्वी यादव निकलेंगे बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर, जानें…

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आ’रोप लगाया कि देश में बेरोजगरी बढ़ रही है। बिहार इसका केन्द्र बन गया है। सिपाही बहाली की परीक्षा में इसका नजारा दिख चुका है। तेजस्वी ने फरवरी से बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने की घोषणा भी की। लगे हाथों नौजवानों से वादा किया कि राजद के हाथ को मजबूत बनाएंगे तो वह बेरोजगारी दूर करेंगे।वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब वह सरकार में थे तो लालू प्रसाद ने बिहार में डोमेसाइल लागू करने का सुझाव दिया था। बिहार के नौजवानों को उनका अधिकार मिले इसके लिए यह जरूरी है।

कुर्सी खाली करेंगे तभी तो जिन्न जुड़ेगातेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन पर कहा कि प्रदेश कार्यालय में अनुशासन नहीं होगा तो नीचे क्या होगा। लोगों को थोड़ी परेशानी हुई पर इसमें ढिलई नहीं दी जाएगी। संगठन में बदलाव का इशारा भी दिया। कहा कि जबतक कुर्सी खाली करके नहीं बैठेंगे तो जिन्न पार्टी से कैसे जुड़ेगा। यहां जिन्न का इशारा नए लोगों से था, क्योंकि लालू प्रसाद जब दोबारा सत्ता में काबिज हुए थे तो मतदान पेटी से जिन्न निकलने की बात कहते थे। कहा कि राजद किसी का वि’रोधी नहीं है। लालू प्रसाद ने भेदभाव नहीं किया। 90 के दशक में अगड़ी जाति के जितने मंत्री और एमएलसी थे, उतने आज नहीं हैं। राज्य व केन्द्र सरकार पर साधा निशानानेता प्रतिपक्ष ने केन्द्र और राज्य सरकार दोनों पर नि:शाना साधा।

कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 15 साल के शासन के बाद साफ हवा और पानी की याद आई है। मानव शृंखला को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीर क्यों नहीं जारी कर रही। वहीं सीएए और एनपीआर को लेकर भी केन्द्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। आखिर में प्रस्ताव पारित कर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग रखी गई। समारोह को राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, आलोक मेहता, भोला यादव, रामचंद्र पूर्वे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.