BIHARBreaking NewsPATNASTATE

‘हम कृष्ण के वंशज हैं, पा’पियों के विना’श के लिए ही पैदा हुए हैं’ -तेजप्रताप यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे हैं. बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. नाम है तेजप्रताप यादव. अपने अनोखे और निराले अंदाज के लिए बिहार की सियासत में खूब फेमस रहते हैं. एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई हैं. दरअसल, तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. गाय बंधी है उनके आवास पर. उसका दूध निकाल रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं दूध निकालते-निकालते अपने विरोधियों को चेता भी रहे हैं. कह रहे हैं हम पैदा हुए हैं पापियों का विनाश करने के लिए.दरअसल जो तस्वीर आपके सामने है, उसको शेयर करते हुए तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं, ‘पा’पियों के विना’श के लिए ही हमारा जन्म होता है.

किसी को संदेह है तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले. अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर उनकी जुबान में बिहार में पापी कौन है. कौन कंस है. और किसके बारे में यह सब कह रहे हैं.लालू के बेटे ने आगे लिखा है कि हम ढ’कोसला नहीं करते. उनके जैसे ढोंगी नहीं हैं. बातें चाहे विकास की हो या विचार की. जो कहता हूं वो करता हूं. जो करता हूं वो कहता हूं. जाहिर है कि तेजप्रताप यादव के ये शब्द बहुत घातक लगते हैं, लेकिन वो अभी से ही पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुके हैं. कह भी दिया है कि लालू यादव के विचारों के साथ बिहार में फिर चुनाव जीतेंगे. ऐसे में सोशल मीडिया एक तगड़ा माध्यम भी है. अपनी बातों को कहने का.


तेजप्रताप यादव के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा अपने पिता लालू यादव की तहर बनने की कोशिश करते हैं. लोगों से जुड़े रहते हैं. बिहार की सियासत में अपने अलग अंदाज से गदर का’टने की कोशिश करते हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या लालू के तेज का ये अंदाज उनको बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में फायदा पहुंचाएगा. क्या लालू यादव की बात और उनके विचारों पर वो खरा उतर पाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.