दिल तो हैप्पी जी सीरियल की टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को सुबह आत्मह’त्या कर लीl यह शो स्टार प्लस पर आता था। TellyChakkar की रिपोर्ट के अनुसार सेजल शर्मा को एक्टिंग और डांस पसंद था और वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं।ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने यह कदम निजी जीवन के कारण उठाया हैं और उनके प्रोफेशनल लाइफ में सब ठीक चल रहा थाl

हालांकि अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई हैं.दिल तो हैप्पी जी सीरियल में सेजल सिम्मी खोसला की भूमिका निभाती नजर आई थी, इसमें वह मुख्य अभिनेता अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन बनी थी। ‘दिल तो हैप्पी है जी’ सीरियल सेजल शर्मा का पहला शो था और वह इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित थीं। सेजल उदयपुर से थी और सेजल हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी और उन्हें डांस करना भी पसंद था। वह 2017 में मुंबई आई और ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।




Leave a Reply