Breaking News

दहेज में नहीं मिला बुलेट तो विवाहिता को मा’र डाला

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज  फरही  गांव सोमवार की रात  दहेज के रूप में बुलेट नहीं मिलने से ससुराल वालों ने 23 वर्षीया नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता की तो पहले जमकर पिटाई की गई, इसके बाद जहर खिलाया गया।  मृतका  चुन्नी खातून फरही गांव के मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी थी। चुन्नी का मायके मदारगंज सिमराहा है। वह इशरूद्दीन की बेटी थी। 

इस मामले में मृ’तका की मां व मदारगंज सिमराहा के इशरूद्दीन की पत्नी मेहरून्निसा ने   पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। नरपतगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतका की सास बिलकिस को अस्पताल में ही गिरफ्तार कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि चुन्नी की शादी  दो वर्ष पूर्व 22 जनवरी 2019 को तामगंज फरही निवासी इस्लाम के बेटे मोहम्मद इम्तियाज के साथ हुई थी।  उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से सब कुछ देकर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया था। मगर शादी के बाद एक बुलेट बाइक के लिए दो लाख रुपये  उनकी बेटी से मांग की जाती थी। नहीं देने पर उनकी बेटी को बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। 

इस तरह की शिकायत  पर वे अपने 8-10 ग्रामीणों के साथ  फरही जाकर  वहां के ग्रामीणों के साथ पंचायत भी किए। ससुराल वाले से मारपीट नहीं करने एवं दहेज की हैसियत नहीं होने का विनती भी की। मगर सोमवार की रात  उनकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद जहर खिला दिया। मारने के बाद शव   छुपाने का प्रयास भी किया गया और जब ऐसा नहीं हुआ तो दिखाने के लिए  इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।   

ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी के साथ मारपीट कर जहर खिलाकर मार दिया गया है और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है । इसके बाद  वे लोग आए तो डॉक्टर केएन सिंह के यहां उसकी बेटी की लाश पड़ी थी और   मृतका  को छोड़ सभी परिजन भाग गए थे।  इस दौरान सास बिलकिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जिन पांच लोगों को नामजद किया गया है उसमें मृतका के पति मोहम्मद इम्तियाज, ससुर इस्लाम, सास बिलकिस, देवर मोहम्मद परवेज उर्फ गुड्डू एवं ननद समनी शामिल हैं। इसके अलावा चार पांच अज्ञात भी शामिल हैं । सभी तामगंज फरही के निवासी बताए जाते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.