BIHARBreaking NewsSTATE

सावधान! मरम्मत का काम करने आए थे दो राजमिस्त्री, घर की दो बहुएं साथ में फरार

बंगाल के हावड़ा में पांच दिनों से एक बच्चे के साथ दो गृहिणियों के लापता होने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाएं घर में मरम्मत का काम करने आने वाले दो राजमिस्त्री के साथ भाग गई हैं। यह घटना हावड़ा के निश्चिंदा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले दोनों राजमिस्त्री घर में मरम्मत का काम करने पहुंचे थे और तभी से दोनों महिलाओं की उनसे दोस्ती हो गई और यह देखते ही देखते प्यार में बदल गया।

पुलिस के अनुसाार, दोनों राजमिस्त्री पहले दोनों महिलाओं को मुर्शिदाबाद जिले में अपने घर ले गया। वहां से फिर मुंबई लेकर भाग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी बहू के मोबाइल की काल लिस्ट की जांच में मामले का भंडाफोड़ हुआ।

रविवार शाम दोनों महिलाओं के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मुर्शिदाबाद के सूती स्थित उक्त राजमिस्त्री के घर गई, जहां पता चला कि वहां एक दिन रुकने के बाद वे सभी मुंबई के लिए निकल गए हैं। पुलिस फिलहाल मुंबई में इन लोगों के सही लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाकर उन्हें मुंबई भेजने की प्रक्रिया भी जारी है

सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए अपने घर से निकली थी दोनों महिलाएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हावड़ा के बाली के निश्चिंदा थाना क्षेत्र के सपुईपाड़ा इलाके के एक कर्मकार परिवार अपने घर की मरम्मत करा रहा था। मुर्शिदाबाद के रहने वाले दो राजमिस्त्री घर मरम्मत का काम कर रहे थे। कथित तौर पर घर की दोनों बहुओं की दोनों राजमिस्त्री से दोस्ती हो गई। दोस्ती, प्यार में बदल गया। इस बीच 15 दिसंबर को दोनों बहुएं श्रीरामपुर में सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए अपने घर से निकलीं। बड़ी बहू के साथ छोटी बहू अपने छह साल के बेटे के साथ घर से बाहर निकलीं

दोपहर के बाद से वे लापता हो गईं। दोनों का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद महिलाओं के स्वजनों ने निश्चिंदा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस को आखिरी बार उनके मोबाइल का टावर लोकेशन श्रीरामपुर के राय एमसी भादुड़ी लाहिड़ी स्ट्रीट इलाके में मिला। ऐसे में पुलिस के हाथ एक फोन नंबर आया। यह फोन नंबर गुमशुदा मामले में मिसिंग लिंक बन गया।

इसी मोबाइल नंबर को लोकेट कर पुलिस मुर्शिदाबाद जिले में उक्त दोनों राजमिस्त्री के घर पहुंची। वहां पता चला कि वे सभी मुंबई भाग गए हैं। फिलहाल पुलिस मुंबई के विभिन्न सूत्रों से संपर्क कर इनकी तलाश में जुटी है। हावड़ा सिटी पुलिस ने इस मामले में मुंबई पुलिस से भी संपर्क साधा है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.