BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने CS कार्यालय को घेरा

मुजफ्फरपुर स्थित सदर अस्पताल में दूसरे दिन भी यानी मंगलवार को मानव बल ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इन्हें कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवा के लिए बहाल किया गया था। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी होने पर इन्हें हटा दिया गया था। सेवा वापसी को लेकर दूसरे दिन भी सदर अस्पताल में इनका प्रदर्शन जारी रहा।

परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व संघ के संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि मानव बल के साथ दोहरी भूमिका सरकार निभा रही है। SKMCH में बहाल मानव बल जहां अब तक काम कर रहे है। दूसरी ओर सदर अस्पताल में काम करने वाले मानव बल को हटा दिया गया। मानव बल की ताकत से कोरोना इलाज व टीकाकरण मे जिला बेहतर स्थिति में रहा। इसलिए सरकार अविलंब मानव बल की सेवा ले ताकि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो।

स्वास्थ्यकर्मी मानव बल संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बहाली के बाद जो कार्य किया गया। इसके लिए पटना उच्च न्यायलय के आदेश के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। मानव बलों को भुगतान नहीं मिलने एवं नियुक्तियों में प्राथमिकता नहीं देने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान मानव बलों ने CS डॉ. विनय कुमार शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। वहीं CS ने DM को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने विधि व्यवस्था की समस्या उतपन्न होने की सम्भावना जाहिर की है।

ये है प्रमुख मांग :
– मानव बलों को पुनः बहाल कर कार्य करने को अधिकृत किया जाय।
– बकाया राशि का सरकारी मानदेय के अनुसार भुगतान किया जाये।
– मुजफ्फरपुर में 780 मानव बल के कार्य अवधि को विस्तार किया जाये
– पुलिस द्वरा मानव बल पर किया गया FIR को वापस लिया जाये।
– कोरोना महामारी में मानव बल के कार्य कुशलता एवं समर्पण के कारण वैक्सीनेशन मे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.