BIHARBreaking NewsSTATE

शातिर लु’टेरों ने जमीन के नीचे छिपाई करोड़ों की ज्वेलरी, ऊपर से डाला कंक्रीट, खुदाई देख हैरान हुई पुलिस

पुलिस ने हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लू’ट का खुलासा कर दिया है। लू’ट की वा’रदात जितनी हैरान करने वाली थी उतने ही शातिर तरीके से माल को भी छिपाया गया था। लु’टेरों ने ज्वेलरी को लू’ट के बाद जमीन में दबा दिया और उसके ऊपर से कंक्रीट डाल दिया था। जमीन खोदकर पुलिस ने लू’ट के माल को बरामद किया है। 

दरअसल, बीते 23 अक्टूबर को हाजीपुर की एक ज्वेलरी शॉप को लु’टेरों ने निशाना बनाया था और वहां से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इस लूटपाट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इन लुटेरों पर बिहार के कई जिलों में पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज थे।

इन शातिर लुटेरों ने पुलिस की नजरों से बचाकर करोड़ों की ज्वेलरी को जमीन में दबा दिया था और ऊपर से कंक्रीट डाल दिया ताकि इनका पता न चल सके। हालांकि लुटेरों की चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने जमीन खोदकर इन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस को अपराधियों के पास से 3 किलो से ज्यादा के सोने-चांदी मिला है।

वहीं इस पूरे मामले पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 400 ग्राम सोना और करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई है। इसे जमीन के नीचे लगभग 4 फीट गहराई में छुपाकर रखा गया था। इसके ऊपर से कंक्रीट डाल दिया गया था। कुछ जेवरात सभी अपराधियों के पास से मिले थे।

इससे पहले मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस के भगवानपुर स्थित कार्यालय से लगभग 32 किलो सोना लूटा गया था। जिसमें समस्तीपुर और हाजीपुर के गैंग का खुलासा हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर में केले के पौधे के नीचे जमीन से कई किलो सोने की बरामदगी हुई थी। वहीं हाजीपुर में चापाकल के पास जमीन के अंदर से लूट का सोना बरामद किया गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.