Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

क्या कपिल शर्मा शो में वापस लौटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू ?

‘द कपिल शर्मा शो’ से नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय से दूर हैं। उनकी जगह शो में अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं। शो में अर्चना को सिद्धू के नाम से चिढ़ाते भी रहते हैं। लेकिन अब सिद्धू शो में वापस आएंगे या नहीं इस पर कृष्णा अभिषेक ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में जब कृष्णा से सिद्धू की वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है। मैं सिद्धू जी का बड़ा फैन हूं। जो कुछ हुआ अगर उसे छोड़ दें तो मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उन्हें बहुत प्यार करता हूं।’कृष्णा ने आगे कहा कि ये चैनल की कॉल है कि वह सिद्धू को वापस बुलाना चाहते हैं या नहीं।

अर्चना को लेकर कृष्णा ने कहा, ‘हम अर्चना जी के साथ भी खूब मस्ती करते रहते हैं। हम उन्हें पिछले 12 साल से जानते हैं और हम सब मिलकर इस कॉमेडी शो को चला रहे हैं, जो छोटी बात नहीं है।’बता दें कि पिछले साल पुलवामा आ’तंकी ह’मले पर सिद्धू के एक बयान के बाद काफी हं’गामा हुआ था। उस वक्त सिद्धू ने अपने बयान में कहा था – ‘चंद बु’रे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हम’ला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी क’ड़ी निं’दा करता हूं और ऐसी कोई भी हिं’सा ब’र्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दो’षी है उसे स’जा मिलनी ही चाहिए।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.