Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

दुल्हन बनकर ताश खेलती नज़र आई एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें..

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह दुल्हन बनकर ताश खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें कैटरीना कैफ काफी खुश नजर आ रही हैं और वह अपनी टीम के साथ हैं। फोटोज में कैटरीना कैफ ने पिंक कलर का लेहंगा और भारी भरकम ज्वेलरी पहन रखी है। वह और उनकी टीम एक टेबल के आसपास बैठे हुए हैं और गेम खेल रहे हैं।

कैटरीना के साथ उनकी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रोफ, हेयरस्टाइलिस्ट इयानी और मेकअप आर्टिस्ट डेनियल मौजूद हैं।कैटरीना के इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को काफी लाइक्स मिल रहे हैं। कुछ ही घंटों में लाइक्स की संख्या चार लाख से अधिक पहुंच गई। इसके अलावा इस फोटो पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी लाइक है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कैटरीना और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.